फ़ोटो गेलरी
लुभावनी, प्रेरणादायक या मजेदार ही तस्वीरें देखें जो हमारे ग्रह की सुंदरता दिखती हैं।

'आर्मी-2023' एक्सपो में भारतीय पवेलियन

रूस में 14 अगस्त से 9वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम ‘आर्मी-2023’ प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन हथियारों और सैन्य उपकरणों की दुनिया की अग्रणी प्रदर्शनी है जिसमें रूस अपने सशस्त्र बलों के हितों में उन्नत विचारों और विकास के लिए एक सम्मानित मंच प्रस्तुत करता है।
Sputnik
सोमवार को रूस में भारत के राजदूत पवन कपूर ने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य तकनीकी फोरम में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। प्रमुख रक्षा कंपनियों द्वारा भारत में विकसित उन्नत तकनीकों ने सात दिवसीय "आर्मी-2023" अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम में ध्यान आकर्षित किया है, जो सोमवार को मास्को में रूसी सशस्त्र बलों के पैट्रियट नामक सैन्य प्रदर्शनी केंद्र में प्रारंभ हुआ।
भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) जैसे कई सरकारी क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (PSU) के साथ मिलकर अपने उत्पादों को फोरम में प्रदर्शित किया।
उदाहरण के लिए रूस में एक्सपो में भारत द्वारा प्रदर्शित किए गए उपकरणों में से QRSAM एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल प्रणाली सम्मिलित है।
एक्सपो "आर्मी-2023" में भारतीय पवेलियन देखने के लिए हमारी फोटो गेलरी देखें!
1 / 9

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी मंच "आर्मी-2023" में आगंतुक

2 / 9

प्रदर्शनों के निरीक्षण के समय रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू

3 / 9

सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलों "ब्रह्मोस" के साथ मॉडल विमान

4 / 9

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी मंच "आर्मी-2023" के प्रतिभागी

5 / 9

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी मंच "आर्मी-2023" के प्रतिभागी

6 / 9

उन्नत हल्के टारपीडो श्येन TAL, नौसेना विज्ञान तकनीकी प्रयोगशाला (NSTL) द्वारा विकसित

7 / 9

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी मंच "आर्मी-2023" के प्रतिभागी

8 / 9

आर्मीनिया के माननीय उप रक्षा मंत्री करेन बर्ट्यान ने "आर्मी-2023" में DRDO स्टाल का दौरा किया और प्रदर्शित की जा रही रक्षा प्रणाली पर चर्चा की।

9 / 9

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी मंच "आर्मी-2023" के प्रतिभागी

Sputnik मान्यता
भारत की QRSAM मिसाइल में क्या खास है? वैज्ञानिक बताते हैं
विचार-विमर्श करें