विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दक्षिण अफ्रीका ने UNSC में 'वास्तविक सुधार' का किया आह्वान

जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की दक्षिण अफ्रीका मेजबानी करेगा, जिसमें सदस्य देश सहित वैश्विक दक्षिण के 50 से अधिक नेता शामिल होंगे।
Sputnik
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने संयुक्त राष्ट्र को "अधिक लोकतांत्रिक, प्रतिनिधिक और कुशल" बनाने के लिए "वास्तविक सुधार" का आह्वान किया है। दरअसल उन्होंने रविवार शाम को आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और दक्षिण अफ्रीका की विदेश नीति पर राष्ट्र को संबोधित किया था।

"संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक अधिक समावेशी, अधिक प्रभावी निकाय में तब्दील किया जाना चाहिए जो शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम हो," रामफोसा ने कहा। साथ ही उन्होंने जोड़ा, प्रिटोरिया इस बात से "प्रसन्न" है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ब्रिक्स अपनी आर्थिक शक्ति, बाजार क्षमता, राजनीतिक प्रभाव और विकास सहयोग के कारण दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
"ब्रिक्स देश सामूहिक रूप से वैश्विक गतिशीलता को आकार दे सकते हैं और साथ मिलकर काम करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं," रामफोसा ने कहा।
विश्व
Sputnik ने गरीब देशों को खाद्य की आपूर्ति को लेकर ब्रिक्स फ़ोरम में रखा प्रस्ताव
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक्स सदस्यता चाहने वाले 20 से अधिक देशों से रुचि की औपचारिक अभिव्यक्ति प्राप्त हुई है, जिनमें अल्जीरिया, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, ​​​​मिस्र, इथियोपिया, होंडुरास, इंडोनेशिया, ईरान, कजाकिस्तान, कुवैत, नाइजीरिया, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, सेनेगल, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, वेनेजुएला और वियतनाम शामिल हैं।
विचार-विमर्श करें