विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस की अगले साल अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स विस्तार को प्राथमिकता: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति ने ब्रिक्स में शामिल देशों को लेकर कहा कि ब्रिक्स के पांचों देशों ने विश्व बहुमत के हितों की रक्षा करते हुए वैश्विक मंच पर मजबूत रुख अपनाया है।
Sputnik
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहनसबर्ग में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के विस्तार ओर बोलते हुए कहा कि ब्रिक्स के अगले अध्यक्ष के रूप में रूस ब्रिक्स के विस्तार को प्राथमिकता देगा।

"रूस ब्रिक्स के अगले अध्यक्ष के रूप में इसके विस्तार को प्राथमिकता देगा और अगले साल ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में रूस अक्टूबर 2024 में रूस के कज़ान में शिखर सम्मेलन आयोजित करने का इरादा रखता है। रूस अक्टूबर 2024 में ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में मेजबानी करने की योजना बना रहा है," राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन में वर्चुअली जुड़ते हुए कहा।

पुतिन ने कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है और रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में चल रहे विशेष सैन्य अभियान के बारे में बोलते हुए कहा कि यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों का उद्देश्य पश्चिम द्वारा समर्थित कीव द्वारा नागरिकों के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को समाप्त करना है।

"यूक्रेन में रूस की कार्रवाई का मतलब पश्चिम द्वारा समर्थित कीव शासन द्वारा नागरिकों के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को समाप्त करना था," पुतिन ने कहा।

यूक्रेन संकट पर ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने यूक्रेन संकट पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि यूक्रेन संघर्ष UN की सीमाओं को दर्शाता है।
रूस की खबरें
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव का लेख
वहीं ब्रिक्स सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने वैश्विक वित्तीय प्रणाली का उपयोग भू-राजनीतिक टकराव के साधन के रूप में किया जा रहा है।
"वैश्विक वित्तीय प्रणाली का उपयोग भू-राजनीतिक टकराव के साधन के रूप में किया जा रहा है," दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा।
विचार-विमर्श करें