यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने क्रीमिया के ऊपर दो यूक्रेनी ड्रोनों और एक मिसाइल को किया नष्ट

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने क्रीमिया के ऊपर दो यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि क्रीमिया में यूक्रेन के दो टोही ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं।
Sputnik

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "आज [मास्को समयानुसार] लगभग 10.30 बजे कीव शासन द्वारा रूसी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर दो विमान-प्रकार के मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) द्वारा आतंकी आक्रमण को अंजाम देने का एक और प्रयास नाकाम कर दिया गया है। वायु रक्षा बलों ने दो UAV को क्रीमिया क्षेत्र में मार गिराया।"

साथ ही यह बात भी सामने आई है कि रूसी वायु रक्षा बलों ने क्रीमिया तट के पास एक यूक्रेनी मिसाइल को नष्ट कर दिया।
मंत्रालय ने कहा, "लगभग 11.30 बजे रूसी क्षेत्र पर आतंकी आक्रमण करने के कीव शासन के एक और प्रयास को विफल कर दिया गया है। तट से दूर काला सागर के ऊपर हवा में क्रीमिया गणराज्य की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा एक यूक्रेनी क्रूज मिसाइल को नष्ट कर दिया गया।"
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को प्रारंभ हुए जल्द ही तीन महीने हो जाएंगे। कीव सेना किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में विफल रही है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी नुकसान हुआ है।
निराशा से यूक्रेन आतंकवादी आक्रमणों की रणनीति की ओर मुड़ गया। कीव शासन लगातार आतंकवादी आक्रमण करता है जैसे नागरिक ठिकानों पर लड़ाकू ड्रोन से आक्रमण कर रहा है, सीमावर्ती कस्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिक मारे जाते हैं, और समुद्र में मूर्खतापूर्ण अभियान चलाता है।
कई सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार सैन्य औचित्य की अगर बात की जाए, यह सब आक्रमण बिल्कुल निरर्थक हैं, और यूक्रेन इस प्रकार के आक्रमणों का प्रयोग केवल मीडिया के विषयों में मोर्चे पर विफलताओं को छिपाने के प्रयास के अंतर्गत कर रहा है।
यूक्रेन संकट
पश्चिम नए उपकरणों को रखने के लिए यूक्रेन को अप्रचलित लेपर्ड टैंकों की आपूर्ति करता है: मीडिया
विचार-विमर्श करें