यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

चार अमरीकी नावें यूक्रेनी सैनिकों सहित काला सागर में नष्ट की गईं: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी द्वारा बनाई गई चार तेज हमलावर "नौकाएं विलार्ड सी फोर्स" यूक्रेनी सैनिकों के साथ रातों रात काला सागर में नष्ट की गईं।
Sputnik
"रूस के काला सागर बेड़े के नौसैनिक विमानन के विमानों ने 4 सितंबर, 2023 को काला सागर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के उभयचर समूहों के साथ चार अमेरिकी निर्मित तेज सैन्य नौकाओं को उस वक्त नष्ट कर दिया जब वे क्रीमिया तट पर केप तारखानकुट की ओर बढ़ रहे थे,“ मंत्रालय ने कहा।
रूसी काला सागर बेड़े ने पिछले हफ्ते 50 यूक्रेनी लैंडिंग सैन्य समूहों को ले जा रही चार नौकाओं को नष्ट कर दिया था जिनमें कुल 50 लोग थे।
यूक्रेन संकट
रूस की वायु रक्षा ने कुर्स्क, क्रीमिया में 2 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया: रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें