यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा बलों ने क्रीमिया के ऊपर 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

Ukrainian kamikaze drone
सैन्य अधिकारियों के अनुसार हवा में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी आपातकालीन सेवाएं कार्य करने के लिए तैयार हैं।
Sputnik
रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार, 14 सितंबर को जानकारी दी कि रूसी वायु रक्षा बलों ने रात में क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर 11 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) मार गिराए।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "14 सितंबर को मास्को समयानुसार लगभग 5:30 बजे कीव शासन द्वारा यूएवी से रूस के क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं पर आतंकवादी आक्रमण करने का प्रयास विफल कर दिया गया। वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रीमिया गणराज्य के ऊपर 11 यूएवी नष्ट कर दिए।”

बता दें कि यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को प्रारंभ हुए तीन महीने हो गए हैं। कीव सेना किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में विफल रही है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी क्षति हुई है।
निराशा से यूक्रेन आतंकवादी आक्रमणों की रणनीति की ओर मुड़ गया। कीव शासन लगातार आतंकवादी आक्रमण का प्रयास करता रहता है जैसे नागरिक ठिकानों पर लड़ाकू ड्रोन से आक्रमण का प्रयास करता है, सीमावर्ती कस्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिक मारे जाते हैं।
कई सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार सैन्य औचित्य की अगर बात की जाए, तो यह सारे आक्रमण पूर्णतः निरर्थक हैं, और यूक्रेन इस प्रकार के आक्रमणों को मोर्चे पर विफलताओं को छिपाने के प्रयास के अंतर्गत कर रहा है।
Destroyed tank of the Ukraine Armed Forces.
यूक्रेन संकट
बड़े नुकसान के कारण कीव महिलाओं को लड़ाई में भाग लेने के लिए उकसा रहा है
विचार-विमर्श करें