विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चंद्रयान-3 अपडेट: इसरो विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को सक्रिय करने का करने वाला है प्रयास

विक्रम और प्रज्ञान ने अपने अपने सभी ऑपरेशन पूरे किये थे, प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर दक्षिणी ध्रुव के निकट सल्फर की उपस्थिति की पुष्टि की।
Sputnik
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शुक्रवार को घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 22 सितंबर को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा, अब इसके लिए एक और दिन की प्रतीक्षा करनी होगी।

डायरेक्टर ऑफ़ स्पेस एप्लीकेशन सेंटर नितिन देसाई ने मीडिया को बताया कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को दोबारा शुरू करने में थोड़ा सा समय और लगेगा, जहां इनको दोबारा 22 सितंबर को शाम के समय दोबारा चालू करना था वहीं अब इन्हें 23 सितंबर को चालू किया जाएगा।

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को इस महीने की शुरुआत में ही स्लीप मोड में डाल दिया गया था, जहां रोवर को 2 सितंबर और विक्रम लैंडर को 4 तारीख को स्लीप मोड में भेज दिया गया था।
इससे पूर्व विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर 23 अगस्त को सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी और प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से निकलकर अपने सभी मिशन पूरे किए थे, लैंडिंग साइट का नाम भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव शक्ति पॉइंट दिया था।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चंद्रयान 3 अपडेट: रोवर प्रज्ञान के बाद अब लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, इसरो ने कहा
विचार-विमर्श करें