खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में नीरज ने स्वर्ण और किशोर जेना ने जीता रजत पदक

भारतीय एथलीटों ने चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Sputnik
भारत के स्टार एथलीट और ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में 88.88 मीटर के साथ स्वर्ण पदक और भारत के किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
किशोर जेना ने इस पदक जीतकर अगले ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
भारतीय एथलेटिक्स टीम ने 4x400 मीटर पुरुष रिले टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता, भारत ने अपने पिछले एशियाई रिकार्ड को तोड़ते हुए अभी तक 81 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
भारत के पास अभी 18 स्वर्ण, 31 चांदी और 32 कांस्य पदक हैं और अब तक कुल 81 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर हैं।
विचार-विमर्श करें