यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

लुगांस्क में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के पकड़े गए हथियारों की प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

यह इस तरह की पहली प्रदर्शनी नहीं है। इस वर्ष 9 मई को विजाई दिवस पर लुगांस्क में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मुक्ति की लड़ाई के दौरान पकड़े गए यूक्रेनी हथियारों को प्रदर्शन किया गया था।
Sputnik
लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के लुगांस्क शहर में रिपब्लिकन स्टेशन कॉम्प्लेक्स में यूक्रेन के सशस्त्र बलों से पकड़े गए सैन्य उपकरणों की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
प्रदर्शनों में बहुउद्देश्यीय ट्रांसपोर्टर बख्तरबंद (MT-LB), विमान भेदी मिसाइल प्रणाली, तोपखाने की स्थापना, उभयचर वाहन और पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन शामिल हैं।
याद दिलाएं कि इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक रूसी पत्रकार के साथ साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन का प्रतिउत्तरी आक्रमण पूर्णतः विफल हो गया है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन ने 90 हज़ार से अधिक सैनिक, 557 टैंक और लगभग 1,900 बख्तरबंद वाहन खो दिए।
Sputnik की फ़ोटो गैलरी में पकड़े गए यूक्रेनी हथियारों को देखें!
1 / 8

लुगांस्क शहर में रिपब्लिकन स्टेशन कॉम्प्लेक्स में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मुक्ति की लड़ाई के दौरान पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की एक प्रदर्शनी।

2 / 8

लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मुक्ति की लड़ाई के दौरान पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की प्रदर्शनी में एक टैंक पर एक व्यक्ति की तस्वीर।

3 / 8

लड़ाई के दौरान पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की प्रदर्शनी के सामने बेंच पर बैठी एक महिला।

4 / 8

लुगांस्क शहर में पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की प्रदर्शनी के पास लोग तस्वीरें ले रहे हैं।

5 / 8

पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की प्रदर्शनी के दौरान एक टैंक पर एक व्यक्ति।

6 / 8

लुगांस्क शहर में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मुक्ति की लड़ाई के दौरान पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की प्रदर्शनी के दौरान एक टैंक के पास आगंतुक।

7 / 8

लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मुक्ति की लड़ाई के दौरान पकड़े गए यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरण की प्रदर्शनी के दौरान एक यूक्रेनी बख्तरबंद कार्मिक वाहक के अंदर एक व्यक्ति।

8 / 8

यूक्रेन के सशस्त्र बलों का एक बख्तरबंद कार्मिक वाहक BTR-4E लुगांस्क शहर के रिपब्लिकन स्टेशन परिसर में प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया गया है।

विचार-विमर्श करें