रूस की खबरें

यूक्रेन में शांति तभी संभव जब रूस अपने सभी लक्ष्यों को हासिल करेगा: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वार्षिक टेलीविज़न डायरेक्ट लाइन प्रश्न-उत्तर सत्र गुरुवार को शुरू हुआ, जिसका संचालन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव कर रहे हैं।
Sputnik
पुतिन ने वार्षिक प्रश्न-उत्तर सत्र में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बारे में बात करते हुए कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल करना, इस त्रासदी का कारण बना और यूक्रेन में शांति तभी होगी जब रूस विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को पूरा कर लेगा।

पुतिन ने रूस की अर्थव्यवस्था के बारे में बात करते हुए बताए कि रूसी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त मजबूत है और इसकी रक्षा क्षमताएं भी मजबूत हो रही हैं जो यह रूस का एक और मजबूत पक्ष है। विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में 617 हजार रूसी सैन्य कर्मी कार्यरत हैं।

"हमारी सीमाओं की ओर आने की बेलगाम इच्छा और यूक्रेन को नाटो में शामिल करना, इस त्रासदी का सबसे बड़ा कारण बना। साथ ही 8 वर्षों में डोनबास में हुई खूनी घटनाएं भी सब उन त्रासदियों का कारण है, जिनका हम अब अनुभव कर रहे हैं। और जब रूस विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को पूरा करेगा तो यूक्रेन में शांति होगी," पुतिन ने वार्षिक डायरेक्ट लाइन के दौरान कहा।

रूस और यूक्रेन के लोगों के बारे में बात करते हुए पुतिन ने संयुक्त डायरेक्ट लाइन प्रश्नोत्तर के दौरान कहा की दोनों एक ही हैं, यह अभियान दो भाइयों के बीच हो रहे गृह युद्ध की तरह है।

"मूल रूप से, रूसी और यूक्रेनियन एक ही लोग हैं, और अब जो हो रहा है वह एक बड़ी त्रासदी है। यह भाइयों के बीच गृहयुद्ध के समान है, जिसमें दोनों भाई विपरीत दिशा में खड़े हैं," पुतिन ने सत्र और वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।

राष्ट्रपति ने आगे बताया कि कहा यूक्रेन का पूरा दक्षिण पूर्व हिस्सा हमेशा रूस का पक्षधर रहा है, इसके अतिरिक्त ओडेसा एक रूसी शहर है, जिसके बारे में सब जानते हैं। लेकिन यूएसएसआर के पतन के बाद इसे स्वीकार कर लिया।
Sputnik स्पेशल
बाइडन की यूक्रेन को मदद से रक्तपात बढ़ा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी कमजोर: विशेषज्ञ
पुतिन ने यूरोपीय संघ के साथ संबंधों पर बात करते हुए बताया कि दोनों के मध्य संबंधों का सामान्यीकरण केवल रूस पर निर्भर नहीं करता है। रूस ने यूरोपीय संघ के साथ संबंध खराब नहीं किए हैं बल्कि वे हमें दबाना चाहते हैं।

"रूस जैसे देश के लिए संप्रभुता के बिना अस्तित्व असंभव है, इसका अस्तित्व ही नहीं होगा, और कम से कम उस रूप में तो नहीं जैसा वह आज है और 1000 वर्षों से स्थापित है," पुतिन ने कहा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बार बार यूरोप और अमेरिका के दौरों पर कटाक्ष करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि कीव पैसे की भीख के लिए यात्राएं करने और प्रतिउत्तरी सैन्य कार्रवाई की उपलब्धियां दिखाने का प्रयास कर रहा हैं।

"यह यूक्रेनी नेतृत्व के देश के रखरखाव,सैन्य घटक,उपकरण और गोला-बारूद के लिए अतिरिक्त धन की भीख मांगने के लिए की जारी यात्राओं से जुड़ा है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के पास किसी भी कीमत पर, नुकसान की परवाह किए बिना, तथाकथित जवाबी हमले के ढांचे के भीतर सफलता हासिल करने के कम ही मौके हैं," पुतिन ने संयुक्त "डायरेक्ट लाइन" प्रश्नोत्तरी सत्र और वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा।

अमेरिका के साथ संबंधों के बारे में बात करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने "डायरेक्ट लाइन" के दौरान अपनी वार्षिक कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूस अमेरिका के साथ संबंध बनाने को तैयार, इसे महत्वपूर्ण और आवश्यक मानता है।

"हम मानते हैं कि अमेरिका विश्व में एक महत्वपूर्ण और आवश्यक देश है, परंतु इसकी पूर्ण राजशाही नीति उनके देश को ही परेशान करती है, हमें नहीं। क्योंकि इसे सार्वजनिक धारणा में एक साम्राज्य की तरह व्यवहार करना होगा। अमेरिका में आंतरिक बदलाव की आवश्यकता है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार लाने के लिए वाशिंगटन को दूसरों का सम्मान करना शुरू करना चाहिए," पुतिन ने कहा।

रूस की खबरें
LIVE UPDATES: शुरू हुई पुतिन की डायरेक्ट लाइन, नागरिकों के साथ अहम मुद्दों पर हो रही बात
विचार-विमर्श करें