ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन की जीत ने ग्रैमी पुरस्कारों में भारतीय झंडा लहराया

विजेता एल्बम 'दिस मोमेंट' 30 जून 2023 को रिलीज़ किया गया था, जिसमें जॉन मैकलॉघलिन (गिटार सिंथ), ज़ाकिर हुसैन (तबला), शंकर महादेवन (गायक), वी सेल्वगनेश (टक्कर वादक) और गणेश राजगोपालन (वायलिन वादक) द्वारा बनाए गए आठ गाने शामिल हैं।
Sputnik
भारतीय संगीत ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में 'सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम' के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतकर एक बार फिर दुनिया भर में अपना डंका बजा दिया है।

देश के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन के फ्यूजन से बने बैंड 'शक्ति' ने सोमवार को वैश्विक संगीत एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया, इस बैंड को यह पुरस्कार उनके नवीनतम एल्बम 'दिस मोमेंट' के लिए मिला है।
इस जीत की घोषणा करते हुए ग्रैमी ने आधिकारिक तौर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें शंकर के साथ उनके बैंड के एक सदस्य गणेश राजगोपालन पुरस्कार लेते हुए दिख रहे हैं, इस फोटो के साथ पोस्ट में लिखा गया “सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम विजेता - 'दिस मोमेंट' शक्ति को बधाई।

इस पुरस्कार को ग्रहण करने के बाद एक स्वीकृति भाषण में महादेवन ने कहा, “धन्यवाद लड़कों। भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद। भारत, हमें आप पर गर्व है...अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं जिनके लिए मेरे संगीत का प्रत्येक स्वर समर्पित है।"

इस बैंड के सदस्य तबला वादक जाकिर हुसैन ने बेला फ्लेक और एडगर मेयर के साथ 'पश्तो' में अपने योगदान के लिए 'सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन' ग्रैमी भी प्राप्त किया जिसमें एक उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया शामिल थे। जहां हुसैन ने एक ही रात में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते, वहीं चौरसिया को दो पुरस्कार मिले।
ऑफबीट
आरआरआर के नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर में भारतीय परचम लहराया
विचार-विमर्श करें