रूस की खबरें

पुतिन ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर दी बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्हें आपसी समझ, सफलता और उनके सुखद क्षणों की कामनाएं कीं।
Sputnik
"प्रिय महिलाओं, मैं आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। हम खुशी और उत्साह के साथ इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। हम इस अद्भुत वसंत के दिवस की तैयारी पहले से ही कर रहे हैं। और आज हर घर में, हर परिवार में हमारी माताओं, पत्नियों, बेटियों, बहनों, सहेलियों के लिए सबसे कोमल, हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की जाती हैं," पुतिन ने वीडियो संदेश में कहा।
रूसी राष्ट्रपति ने भाषण देते हुए उस बात की याद दिलाई कि मातृत्व महिलाओं के लिए एक भारी महत्त्व का जीवन ध्येय है।

"मातृत्व महिलाओं के लिए एक भारी महत्त्व का जीवन ध्येय है। एक कठिन और गंभीर रूप से महत्वपूर्ण ध्येय, परंतु अत्यंत हर्ष और खुशी का स्रोत भी है," पुतिन ने कहा।

राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि रूसी अधिकारी रूस में परिवारों की सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

“हमारे देश में यह वर्ष परिवार को समर्पित है। परिवार का अर्थ सबसे पहले जीवन की निरंतरता, परिवार की निरंतरता, प्रत्येक विशिष्ट परिवार और हमारे पूरे देश का इतिहास है। यह परिवार ही है जो पीढ़ियों के संबंध और निरंतरता को मजबूत करता है और महिलाओं और मातृत्व के प्रति सावधान, सम्मानजनक व्यवहार हमारी परंपराओं का अभिन्न अंग है,” व्लादिमीर पुतिन ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा।

"परिवार, उसके हितों और आवश्यकताओं पर आज रूस में ध्यान केंद्रित है और पूर्ण रूप में वे प्राथमिकता भी हैं। हम निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि बड़े और युवा परिवारों, युवा माताओं सहित बच्चों वाले परिवार, राज्य द्वारा समर्थित और सहायता महसूस करें," पुतिन ने कहा।
रूसी राष्ट्रपति ने विशेष रूप से रूसी विशेष सैन्य अभियान में कार्य करने वाली महिलाओं को संबोधित किया।

“मैं विशेष रूप से उन महिलाओं को संबोधित करना चाहता हूँ जो अब विशेष सैन्य अभियान में कार्य कर रही हैं, लड़ाकू अभियानों को अंजाम दे रही हैं, और अन्य औरतों को जो अब अपने परिवार के सदस्यों से अलग हो गई हैं, जो हमारे वीरों के घर वापस आने की प्रतीक्षा कर रही हैं, जो उन्हें अपने प्यार, खुशी और प्रेरणा से प्रेरित कर रही हैं और जो हमारे सभी सैनिकों की चिंता कर रही हैं, अग्रिम पंक्ति में अस्पतालों में और कई स्वयंसेवी संगठनों में उनकी सहायता कर रही हैं,” व्लादिमीर पुतिन ने साथ ही कहा।

“बार-बार आप सिद्ध करते हैं कि महिला के दिल की वास्तव में कितनी अप्रतिरोध्य शक्ति है। आप हमें दृढ़ता प्रदान करती हैं और आत्मविश्वास देती हैं कि अच्छाई और सच्चाई हमारे पक्ष में हैं,” पुतिन ने भी कहा।
भारत-रूस संबंध
विश्व युवा महोत्सव में शामिल भारत के प्रतिनिधिमंडल ने सोची विश्वविद्यालयों का किया दौरा
विचार-विमर्श करें