यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सैनिकों ने युद्धक्षेत्र में यूक्रेनी गढ़ों को किया तबाह, देखें वीडियो

यूक्रेनी स्थिति की पहचान करने के उद्देश्य से हवाई टोही मिशन करते समय रूस की छत्रसेना के सैनिकों ने यूक्रेन के मुख्य फायर पॉइंट और आर्टेमोव्स्क (बख़मुत) के उत्तर-पश्चिम में स्थित दुश्मन सैनिकों के ठिकानों का पता लगाया।
Sputnik
रूस के रक्षा मंत्रालय ने आर्टेमोव्स्क के क्षेत्र में सटीक तोपखाने हमलों से यूक्रेनी ठिकानों को बर्बाद करने वाले रूसी सैन्यकर्मियों का फुटेज जारी किया है।
रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी सैनिकों की इकाइयों के खिलाफ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके तुरंत बाद रूस के BMD-2 हवाई वाहन ने कई दिशाओं से दुश्मन के ठिकानों पर पहुंचकर बख्तरबंद वाहनों का उपयोग करके जल्दी से यूक्रेनी गढ़ों पर कब्जा कर लिया और विभिन्न छोटे हथियारों और ग्रेनेड लांचर का उपयोग करके यूक्रेनी सैनिकों को खत्म कर दिया।
दुश्मन के गढ़ पर कब्जा करने के बाद हवाई सैनिकों ने क्षेत्र का पूरी तरह सुरक्षित किया ।
यूक्रेन संकट
बेलगोरोड की ओर आ रहे यूक्रेनी Mi-8 हेलीकॉप्टर को नष्ट होते हुए देखें
विचार-विमर्श करें