डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूसी प्रशांत बेड़े ने जापान सागर में किया नौसेना अभ्यास

रूसी प्रशांत बेड़े की प्रेस सेवा ने बुधवार को कहा कि रूसी युद्धपोतों की एक टुकड़ी ने पीटर द ग्रेट खाड़ी और जापान सागर में लाइव फायर सहित व्यापक नौसैनिक अभ्यास किया।
Sputnik
रूस के हीरो एल्डर त्सेडेनझापोव, ग्रोम्की और सोवर्शेनी कार्वेट सहित प्रशांत बेड़े की टुकड़ी ने बिना चालक दल वाली नावों और हवाई ड्रोनों द्वारा किए गए नकली हमलों को विफल कर दिया।

बेड़े के बयान में कहा गया, "अभ्यास योजना के अनुसार, युद्धपोतों के चालक दल ने नकली दुश्मन के सतही जहाजों के साथ नौसैनिक युद्ध करने के लिए सामरिक तकनीकों का अभ्यास किया।"

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अभ्यास कब हुआ और कितने समय तक चला। पीटर द ग्रेट खाड़ी जापान सागर की सबसे बड़ी खाड़ी है, जो रूस और जापान के बीच स्थित है।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह रूसी नौसेना के प्रशांत बेड़े के जहाजों की एक टुकड़ी ने ईरानी और चीनी नौसेनाओं के जहाजों के साथ ओमान की खाड़ी में संयुक्त अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास "समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024" के व्यावहारिक कार्यों का अभ्यास किया था।
बता दें कि रूस के पास कुल चार बेड़े हैं। सबसे बड़ा उत्तरी बेड़ा है, जबकि दूसरा सबसे बड़ा बेड़ा प्रशांत बेड़ा है। इसके बाद काला सागर और बाल्टिक बेड़ा है।
डिफेंस
वैश्विक समुदाय को एक साथ शांति की आकांक्षा करनी चाहिए: मिलन-2024 में रक्षा मंत्री
विचार-विमर्श करें