डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूस, ईरान और चीन के बीच ओमान की खाड़ी में नौसैनिक अभ्यास शुरू

© AP PhotoIn this photo provided Saturday, Dec. 28, 2019, by the Iranian Army, warships sail in the Sea of Oman during the second day of joint Iran, Russia and China naval war games.
In this photo provided Saturday, Dec. 28, 2019, by the Iranian Army, warships sail in the Sea of Oman during the second day of joint Iran, Russia and China naval war games. - Sputnik भारत, 1920, 12.03.2024
सब्सक्राइब करें
रूस, ईरान और चीन के नौसैनिक जहाजों ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास "समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024" शुरू कर दिया है, जिसमें वे समुद्री लुटेरों द्वारा पकड़े गए जहाज को छुड़ाने का अभ्यास भी करेंगे, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया।
रूसी नौसेना के प्रशांत बेड़े के जहाजों की एक टुकड़ी, जिसमें गार्ड मिसाइल क्रूजर वैराग और फ्रिगेट मार्शल शापोशनिकोव शामिल थे, ने ईरानी और चीनी नौसेनाओं के जहाजों के साथ संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास "समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024" के व्यावहारिक कार्यों का अभ्यास शुरू किया।
यह युद्धाभ्यास अरब सागर के ओमान की खाड़ी में हो रहा है, इसका मुख्य लक्ष्य "समुद्री आर्थिक गतिविधियों की सुरक्षा पर काम करना" है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "अभ्यास के दौरान, तीनों देशों के युद्धपोत संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे और सतह एवं हवाई लक्ष्यों पर गोलीबारी करेंगे, और समुद्री डाकुओं द्वारा पकड़े गए जहाज को मुक्त कराने का भी अभ्यास करेंगे।"

मंत्रालय के अनुसार "अभ्यास में रूस, ईरान और चीन की नौसेना के 20 से अधिक जहाज, सहायक जहाज और लड़ाकू नौकाएं शामिल हैं। नौसेना के हेलीकाप्टरों का भी व्यापक रूप से उपयोग हो रहा है।
बता दें कि समुद्री सुरक्षा बेल्ट अभ्यास 2018 से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ईरान, ​​चीन और रूस की नौसेना के जहाज निरंतर भाग लेते आ रहे हैं। इस साल पहली बार पाकिस्तान, कज़ाकिस्तान, अज़रबैजान, ओमान, भारत और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लेंगे।
In this Jan. 26, 2011 file photo, an Indian army soldier salutes beside a Pinaka multiple rocket launcher at the Republic Day parade in New Delhi, India. In its race to join the club of international powers, India has reached another major milestone, it's now the world's largest weapons importer.  - Sputnik भारत, 1920, 11.03.2024
भारत-रूस संबंध
रूस के साथ संबंधों को मजबूत करते हुए भारत दुनिया भर में शीर्ष हथियार आयातक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала