रूस की खबरें

यदि फ्रांसीसी सैनिकों को यूक्रेन में भेजा जाएगा, तो फ्रांस को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा: शोइगू

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बुधवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ फोन पर बातचीत की।
Sputnik
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह बातचीत फ्रांसीसी पक्ष के अनुरोध पर हुई। इस दौरान फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने 22 मार्च 2024 को मास्को क्षेत्र में स्थित क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले पर संवेदना व्यक्त की।
लेकोर्नू ने शोइगू को विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि यूक्रेन और पश्चिम आतंकी हमले में संलग्न नहीं हैं। फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने मास्को क्षेत्र में हुई त्रासदी के लिए पूरी तरह से इस्लामिक स्टेट* को जिम्मेदार ठहराया।

बयान में कहा गया, सर्गेई शोइगू ने क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले को लेकर कहा कि जांच को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा और सभी अपराधियों को दंडित किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय को मिली जानकारी के अनुसार, इस आतंकी हमले के पीछे यूक्रेन की सरकार है। शोइगू ने कहा कि यूक्रेन अपने पश्चिमी सहयोगियों की अनुमति के बिना कुछ नहीं करता। आशा है कि फ्रांसीसी सुरक्षा सेवाएं इस मामले में संलग्न नहीं हैं।
शोइगू ने साथ ही कहा कि यदि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यूक्रेन में फ्रांसीसी सैनिक भेजने की योजना लागू की जाती है, तो फ्रांस के लिए ही इससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
मंत्रालय के अनुसार, रूस और फ्रांस दोनों यूक्रेन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। रूस का मानना है कि यह बातचीत 2022 में इस्तांबुल में किए गए समझौते के आधार पर हो सकती है। यूक्रेन जिनेवा में शांति समिति की जो बैठक आयोजित कर रहा है, वह पूरी तरह से व्यर्थ है, क्योंकि इसमें रूस को निमंत्रित नहीं किया गया।
*रूस और कई अन्य देशों में प्रतिबंधित एक आतंकवादी समूह है।
यूक्रेन संकट
क्रोकस में आतंकवादी हमले के तार अमेरिका द्वारा नियंत्रित यूक्रेनी विशेष सेवाओं से जुड़े हैं: अधिकारी
विचार-विमर्श करें