यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस का व्यापक प्रतिशोध: यूक्रेन की ऊर्जा और सैन्य सुविधाओं पर 39 हमले किए गए

रूसी रक्ष मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन द्वारा रूसी तेल और गैस सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के प्रति अपनी प्रतिक्रिया में रूस ने बड़े स्तर पर जवाबी कार्रवाई की।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी की सेना ने रूसी तेल तथा गैस सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के कीव शासन के प्रयासों के जवाब में यूक्रेन की ऊर्जा और सैन्य सुविधाओं पर 39 हमले किए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 31 मार्च से 5 अप्रैल तक रूसी सशस्त्र बलों ने कीव शासन द्वारा रूस में तेल, गैस और औद्योगिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों के जवाब में उच्च-सटीक हथियारों और मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग करके 39 हमले किए। यूक्रेनी ऊर्जा उद्योग सुविधाओं के साथ-साथ यूक्रेन के रक्षा उद्योग, शस्त्रागार, ईंधन डिपो और विदेशी भाड़े के सैनिकों के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

साथ ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन ने पिछले सप्ताह में डोनेट्स्क प्रदेश में 2,110 से अधिक सैनिकों को खो दिया है।
इसके अलावा, रूसी की सेना ने डोनेट्स्क प्रदेश में यूक्रेनी सेना के 15 जवाबी हमलों को विफल कर दिया और अवदेयेवका क्षेत्र में वोडाने गांव पर भी नियंत्रण कर लिया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दुश्मन ने [डोनेट्स्क प्रदेश में] 2,110 से अधिक सैनिक, छह टैंक, 11 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 89 गाड़ियां और 40 तोपें खोईं।"

यूक्रेन संकट
नाटो 75वीं वर्षगांठ की ओर तो यूक्रेनी सेना विनाश की ओर अग्रसित
विचार-विमर्श करें