यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

अवदेयेवका दिशा में एक और अमेरिकी निर्मित अब्राम्स टैंक नष्ट: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian soldier undertaking special training at a landfill around Zaporozhye
A Russian soldier undertaking special training at a landfill around Zaporozhye  - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2024
सब्सक्राइब करें
रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान आरम्भ किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका लक्ष्य “आठ वर्षों से कीव शासन द्वारा दुर्व्यवहार और नरसंहार का शिकार हुए लोगों की सुरक्षा करना" बताया था।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रूसी सैनिकों ने अवदेयेवका दिशा में एक और अमेरिकी निर्मित अब्राम्स टैंक को नष्ट कर दिया।

मंत्रालय ने कहा, "दुश्मन को लगभग 295 सैनिकों, एक अमेरिकी निर्मित अब्राम्स टैंक, पाँच बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का नुकसान हुआ।"

इससे पहले इसी दिशा में पाँच अमेरिकी टैंक नष्ट किये गये थे।
इसके अलावा, रूसी रक्षा मंत्रालय की प्रेस सेवा ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने एक यूक्रेनी Su-27 लड़ाकू विमान, 228 ड्रोन, चार HIMARS MLRS गोलों और एक JDAM निर्देशित बम को मार गिराया है।

डोनेट्स्क दिशा में रूसी सैनिकों ने मोर्चे पर स्थिति में सुधार किया और यूक्रेन के सशस्त्र बलों के गोला-बारूद के साथ 11 गोदामों को नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन ने वहाँ प्रति दिन लगभग 510 सैन्य कर्मियों और तीन टैंकों को खोया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि वोस्तोक (पूर्व) सैन्य समूह के सैन्यकर्मियों ने दक्षिणी डोनेट्स्क दिशा में तीन बस्तियों के क्षेत्रों में यूक्रेनी सैनिकों को नष्ट किया है। कीव के नुकसान में 120 से अधिक सैनिक और तीन टैंक सम्मिलित थे।
कुल मिलाकर, विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से रूसी सेना ने 581 यूक्रेनी सैन्य विमान, 270 हेलीकॉप्टर, 18,179 मानव रहित हवाई वाहन, 495 विमान भेदी मिसाइल प्रणालियां, 15,670 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 1,261 मल्टीपल लॉन्च लड़ाकू वाहन नष्ट कर दिए हैं।
Russian artillery in combat action - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2024
यूक्रेन संकट
रूसी रैपिरा तोप द्वारा यूक्रेनी ठिकानों को नष्ट करते हुए देखें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала