भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत और रूस के मध्य राजनयिक संबंधों की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ

Russian President Vladimir Putin, left and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India, Monday, Dec.6, 2021.
रूस भारत का समय-परीक्षित और विश्वसनीय मित्र रहा है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भारत का समर्थन किया है। इस सप्ताह दोनों देश राजनयिक स्थापना की 77 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
Sputnik
भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार 13 अप्रैल को दोनों देशों के मध्य स्थापित राजनयिक संबंधों की 77वीं वर्षगांठ पर भारत को शुभकामनाएं दीं।

अलीपोव ने एक्स सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा, "रूस के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 77वीं वर्षगांठ के मंगल अवसर पर भारत और सभी भारतीय दोस्तों को हार्दिक शुभकामनाएं! आने वाले वर्षों में हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता और भी मजबूत हो! जय रूस, जय हिंद!"

पिछले दो वर्षों में भारत और रूस के मध्य द्विपक्षीय संबंध बेहद आगे बढ़ गए हैं, जैसे 2023 में मास्को के साथ नई दिल्ली का व्यापार अब तक के 65 अरब डॉलर के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।
यह ऐसे समय में हुआ, जब अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के विरुद्ध विशेष सैन्य अभियान चलाने के लिए रूस पर एकतरफा आर्थिक प्रतिबंध लगाए। इस बीच भारत और रूस और भी निकटतापूर्ण ढंग से साथ मिलकर अपना द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाया, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिला।
भारत-रूस संबंध
रूस ने भारत के अंतरिक्ष प्रयासों के लिए अटूट सहयोग का दिया आश्वासन
विचार-विमर्श करें