विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

आदित्य-L1 मिशन सूर्य से लगातार डाटा प्रसारित कर रहा है: इसरो चीफ

चंद्रयान मिशन की कामयाबी के बाद इसरो ने भारत का पहला सौर मिशन यान आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया था।
Sputnik
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा पिछले साल सूर्य पर भेजा गया आदित्य L1 मिशन अभी सफलतापूर्वक काम कर रहा है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल1 सौर मिशन लगातार सूर्य के बारे में डेटा प्रसारित कर रहा है।
सोमनाथ को देश की प्रसिद्ध आभूषण कंपनी पीसी चंद्रा ग्रुप की तरफ से विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंतरिक्ष यान के विभिन्न उपकरण कई पहलुओं पर लगातार काम कर रहे हैं और डाटा फ़ीड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम हर समय सूर्य को देख रहे हैं, जिसमें चुंबकीय यूवी चार्ज का अवलोकन, कोरोना ग्राफ का अवलोकन, एक्स-रे अवलोकन और अन्य चीजें शामिल हैं। चूंकि हम इस उपग्रह को पांच साल तक रखेंगे, इसलिए अवलोकन का दीर्घकालिक उपाय के रूप में विश्लेषण किया जाएगा। यह आपके तत्काल समाचार के समान नहीं है कि आज सूर्य के बारे में कुछ बताया गया है, कि कल कुछ अलग होगा, कि हर एक दिन कुछ होगा।"

आगे उन्होंने बताया कि सभी अवलोकन के बाद नतीजे बाद में सामने आएंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
आदित्य L1 ने हेलो ऑर्बिट में मैग्नेटोमीटर बूम को सफलतापूर्वक किया स्थापित
विचार-विमर्श करें