2024 लोक सभा चुनाव

भारत के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण का मतदान आरंभ

भारतीय चुनाव आयोग ने 18 वें लोकसभा चुनावों को सात चरणों में कराने का ऐलान किया था। सात चरणों में से, पहले चरण का चुनाव पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सम्पन्न हुआ था।
Sputnik
भारत में नई सरकार के चुनाव के लिए आज दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान जारी है, आकड़ों के अनुसार प्रातः 9 बजे तक देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9.3% मतदान दर्ज किया गया।
देश के छत्तीसगढ़ और मणिपुर राज्य में 15% से अधिक, जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 7% से अधिक मतदान हुआ है।
दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटें, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटें, राजस्थान की 13 सीटें, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटें, मध्य प्रदेश की 7 सीटें, असम और बिहार की 5-5 सीटें, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीटें और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर मतदान चल रहा है।
इस चरण के मतदान में कई प्रमुख नेताओं के भाग्य का निर्णय होगा, जिनमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा के तेजस्वी सूर्या, हेमा मालिनी और अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सम्मिलित हैं।
इससे पहले चुनावों के पहले चरण के मतदान का लगभग 65.5% मतदान रहा था।
राजनीति
7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को आएंगे परिणाम
विचार-विमर्श करें