यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

जेलेंस्की के शासनकाल की विरासत: यूक्रेन में स्थिति बिगड़ रही है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो गया है, और देश में मार्शल लॉ की आड़ में चुनाव न कराने से देश के भविष्य की स्थिति अज्ञात बनी हुई है।
Sputnik
Sputnik आपको जेलेंस्की के पांच साल के कार्यकाल के बारे में बताने जा रहा है, जहां उनके द्वारा लिए गए निर्णयों ने यूक्रेन के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। आइए आंकड़ों पर नजर डालें।

सार्वजनिक ऋण

यूक्रेन का संयुक्त आंतरिक और बाह्य राज्य ऋण अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक ऋण 2023 में 145.3 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर है। 2019 और 2020 में यह आंकड़ा क्रमशः $50.59 बिलियन और $64.2 बिलियन था।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने यूक्रेन के सार्वजनिक ऋण में 2023 में सकल घरेलू उत्पाद का 88.1% और 2024 और 2025 में क्रमशः 98.6% और 100.7% की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

सकल घरेलू उत्पाद

ज़ेलेंस्की मई 2019 में सत्ता में आए थे और उनके कार्यकाल में पहले वर्ष के अंत तक यूक्रेन के नेशनल बैंक के अनुसार देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4.4% गिर गया।

यूक्रेन की GDP 2022 तक लगभग एक तिहाई गिर गई और यह देश के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने स्वीकार किया।

प्रवास

यूक्रेन के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के कीव स्थित जनसांख्यिकी और सामाजिक अनुसंधान संस्थान के अनुसार, पिछले बीस महीनों में कम से कम छह मिलियन लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है, और लगभग चार मिलियन से अधिक लोग नए रूसी क्षेत्रों में रह गए हैं।
IMF के आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन की वर्तमान जनसंख्या 33.7 मिलियन है, जबकि ज़ेलेंस्की के राष्ट्रपति बनने से पहले यह 44 मिलियन थी।

"यूक्रेन में प्रजनन दर पहले ही 1 से नीचे गिर गई है, जबकि जनसंख्या वृद्धि के लिए यह आंकड़ा 2 से अधिक होना चाहिए। अगर कुछ नहीं बदलता है तो अगले कुछ वर्षों में यूक्रेन में श्रमिकों की तुलना में पेंशनभोगियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। देश की GDP बढ़ाने में योगदान करने वाला कोई नहीं होगा,'' यूक्रेनी इंस्टीट्यूट ऑफ द फ्यूचर थिंक टैंक ने स्वीकार किया।

यूक्रेन संकट
यूक्रेनी सशस्त्र बलों में ज़ेलेंस्की की लोकप्रियता 20% से अधिक नहीं है: रूस की विदेशी खुफिया सेवा
विचार-विमर्श करें