यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस को रणनीतिक रूप से परास्त करने के सभी प्रयास निरर्थक हैं: रूसी रक्षा मंत्री

सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की परिषद की बैठक कजाकिस्तान के अल्माटी में शुरू हो गई है।
Sputnik
रक्षा मंत्रियों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने कहा कि "रूस को रणनीतिक रूप से परास्त करने के सभी प्रयास निरर्थक हैं। रूसी सेना ने 2024 में 880 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है और मई में 28 बस्तियों को मुक्त कराया।"
बेलौसोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना खार्कोव के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 8 से 9 किलोमीटर पीछे हट गई है।

"पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियार देकर, खुफिया जानकारी हस्तांतरित करके और देश की सेनाओं को प्रशिक्षण देकर संघर्ष को लम्बा खींच रहे हैं। विशेष सैन्य अभियान के अनुभव के आधार पर, रूसी सैनिक अपने युद्ध कार्य को अनुकूलित कर रहे हैं, और अपने परिचालन तथा युद्ध प्रशिक्षण कौशल को तेज कर रहे हैं," उन्होंने कहा।

साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा और ऑपरेशन के दौरान रूस अपनी सुरक्षा के लिए खतरों के अनुपात में कार्य कर रहा है।
बता दें कि रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव सीएसटीओ रक्षा मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए गुरुवार को अल्माटी पहुंचे।
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रीमिया के पास यूक्रेनी मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराया
विचार-विमर्श करें