यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

अब यूक्रेन में एकमात्र वैध प्राधिकारी संसद और राडा के स्पीकर हैं: पुतिन

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंPresident Putin in Uzbekistan
President Putin in Uzbekistan - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी उज्बेकिस्तान यात्रा के अंतिम हिस्से के रूप में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
यूक्रेन का संविधान यूक्रेन की वर्खोव्ना राडा संसद के कार्यकाल के विस्तार का प्रावधान करता है, इसमें राष्ट्रपति के कार्यकाल के विस्तार की संभावना को लेकर जानकारी शामिल नहीं है, यूक्रेनी सरकार की वैधता का गहन विश्लेषण करना आवश्यक है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेनी संविधान में ऐसा कुछ जानकारी भी नहीं है कि अगर मार्शल लॉ के कारण नए चुनाव नहीं होते हैं तो राष्ट्रपति चुनाव लंबे समय तक खिंचे रहेंगे।

पुतिन ने आगे बताया कि रूस अपने क्षेत्र पर हमलों के बारे में बयानों पर बारीकी से नजर रख रहा है, नाटो को पता होना चाहिए कि वे किस से खेल रहे हैं।

पुतिन ने साथ ही कहा, "हमें पता है कि यूक्रेन में पश्चिमी भाड़े के सैनिक हैं और सैन्य प्रशिक्षक उनकी आड़ में छिपे हैं। पश्चिमी भाड़े के सैनिक यूक्रेन में नुकसान झेल रहे हैं और पश्चिम के लिए इसे छुपाना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।"

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "पश्चिमी सैनिकों को यूक्रेन भेजने का मतलब संघर्ष को बढ़ावा देना है, साथ ही यूरोप में और वैश्विक संघर्ष की ओर कदम बढ़ाना है।"
पुतिन ने इस पर जोर दिया कि रूस यूक्रेन संकट को लेकर वार्ता करने के लिए तैयार है, लेकिन यह पता नहीं है कि उसे क्या पेशकश की जाएगी।
A Ukrainian soldier passes by a destroyed Butovka coal mine as he approaches his front line position in the town of Avdeyevka in the Donetsk region - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2024
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी सेना को हुआ भारी नुकसान, पश्चिमी पत्रकार ने की पुष्टि
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала