डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भारतीय सेना की सबसे संवेदनशील उत्तरी कमान का 2022 से 2024 तक नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पाया और दोनों पड़ोसियों के साथ लगती सीमा की सुरक्षा मज़बूत की।
Sputnik
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे। वे 30 जून को अपना पदभार संभालेंगे, अधिकारियों ने बताया।
जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को इसी साल 19 फरवरी को भारतीय सेना का उपाध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने नेतृत्व में द्विवेदी ने भारतीय सेना की इस सबसे बड़ी कमान के लिए ज़रूरी सैनिक साजोसामान और नई तकनीक को शामिल करने में स्वदेशी उत्पादों पर जोर दिया। जनरल द्विवेदी 2020 से 2021 तक भारतीय सेना की महत्वपूर्ण 9वीं कोर का नेतृत्व कर चुके हैं।
उन्होंने 1984 में जम्मू कश्मीर राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। अपने 40 साल के सैनिक जीवन में उन्होंने फील्ड और स्टाफ के महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाया है। जनरल द्विवेदी ने सैनिक स्कूल रीवा से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
डिफेंस
थियेटर कमान बनने से संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा जिससे काफ़ी फ़ायदा होगा: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें