भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस और भारत के बीच संबंधों की विशेषता एक विशेष रणनीतिक साझेदारी और मित्रता है: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को क्रेमलिन में वार्ता की। इससे पहले मोदी ने क्रेमलिन के निकट अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Sputnik
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को मोदी के साथ वार्ता के दौरान कहा कि रूस और भारत लगातार संपर्क में हैं और अनौपचारिक वार्ता में मोदी के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है।

पुतिन ने यूक्रेन संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। इस दौरान पुतिन ने रेखांकित किया कि 2024 की पहली तिमाही में रूस-भारत व्यापार 20% बढ़ा है।

इसके अलावा पुतिन ने मोदी को शरद ऋतु में रूस के कज़ान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है।

पुतिन ने मोदी से कहा कि यूरेनियम आज सबसे ज़्यादा मांग वाला ऊर्जा कच्चा माल है। रूसी परमाणु प्रौद्योगिकी मिश्रित सामग्रियों का निर्माण संभव बनाती है, जिनका सैन्य उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उपयोग किया जाता है।

गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और आज यात्रा का दूसरा दिन है।
राजनीति
मोदी की रूस यात्रा से हताश अमेरिका निराशा के गर्त में डूबा
विचार-विमर्श करें