यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन IS की तरह आतंकवादी हमले करता है: रूसी विदेश मंत्रालय

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कीव शासन ने रूसी कुर्स्क क्षेत्र में उकसावे की कार्रवाई की है और इसके अंतर्गत नागरिक ठिकानों सहित कई अन्य स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा है। पुतिन ने कहा था कि दुश्मन को जवाब दिया जाएगा।
Sputnik
रूसी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर यूक्रेन द्वारा आक्रमण करने की कोशिशों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि कीव शासन प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट* की तरह, अपने आतंकवादी आक्रमण करता है।

"कीव शासन के पास प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट की तरह आतंकवादी पैंतरे हैं: नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और नागरिकों की हत्या करने से लेकर परमाणु आतंकवाद तक," उन्होंने कहा।

"ज़पोरोज्ये और कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र कीव शासन के आपराधिक आतंकवादी कृत्यों के निशाने बन गए हैं," ज़खारोवा ने कहा।
इससे एक दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुर्स्क, बेलगोरोद और ब्रायंस्क क्षेत्रों की स्थिति पर एक बैठक में कहा था कि यूक्रेनी सेना ने रात में कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर आक्रमण करने का प्रयास किया था। इसके साथ उन्होंने बताया था कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित कर दिया गया है, उन्होंने वादा किया है कि वे स्वयं आएंगे और इसका अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों को भी भेजेंगे।
*रूस और कई दूसरे देशों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
यूक्रेन संकट
ज़ेलेंस्की अपना अहंकार छोड़े तभी शांति संभव: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें