रूस की खबरें

पश्चिम रूस के अंदर हमलों की अनुमति देने को सार्वजनिक करने की ओर अग्रसर: लवरोव

अमेरिका रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल को हरी झंडी देने के करीब पहुंच गया है।
Sputnik
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने गुरुवार को विदेशी राजदूतों के साथ यूक्रेनी संकट पर गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम रूस के अंदर हमलों की अनुमति देने की ओर बढ़ रहा है।
यूक्रेन में पश्चिमी भागीदारी और रूस के अंदरूनी क्षेत्रों पर हमलों की योजना को लेकर विदेश मंत्री लवरोव ने बताया कि पश्चिम कीव शासन के नागरिक बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों पर हमलों को मैन्युअल मोड में नियंत्रित करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नाटो यूक्रेन के साथ अंतरिक्ष टोही डेटा साझा कर लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति भी कर रहा है।

लवरोव ने कहा, "पश्चिम रूस के अंदर हमलों की अनुमति देने के अपने फैसले को सार्वजनिक करने की ओर बढ़ रहा है। पश्चिम कीव शासन के बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों को प्रत्यक्ष समर्थन प्रदान करता है और यह स्थिति बढ़ती जा रही है।"

इसके आगे उन्होंने यूक्रेन के सैनिकों को कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकालने पर कहा कि रूस की सेना पूरे आत्मविश्वास के साथ कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी सैनिकों को बाहर निकाल रही है और निस्संदेह सफल होगी।
यूक्रेन और रूसी हमलों के बारे में बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने विदेशी राजदूतों को किये गए अपने संबोधन में बताया कि यूक्रेन परमाणु आतंकवाद के लिए कुख्यात हो रहा है।

लवरोव ने कहा, "यूक्रेन के लक्ष्य आवासीय भवन, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना, सामाजिक सुविधाएं हैं, इसके अलावा कीव शासन चेरनोबिल आपदा के समान परमाणु तबाही मचा सकता है वहीं रूस केवल उन ऊर्जा सुविधाओं को लक्षित करता है जो यूक्रेनी सेना के लिए आपूर्ति प्रदान करती हैं।"

भारत-रूस संबंध
भारत-रूस मैत्री समय की कसौटी पर खरी उतरी है: शोइगु ने डोभाल से कहा
विचार-विमर्श करें