रूस की खबरें

ओरेशनिक मिसाइलों का भविष्य में बड़े पैमाने पर उत्पादन सुनिश्चित किया जाएगा: पुतिन

Russian President Vladimir Putin addresses the United Russia party congress in Moscow, Russia, Saturday, Dec. 14, 2024.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को रूसी रक्षा मंत्रालय बोर्ड की एक विस्तारित बैठक के दौरान कहा कि निकट भविष्य में ओरेशनिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन सुनिश्चित किया गया है।
Sputnik
पुतिन ने आगे कहा कि पश्चिम स्वयं को पृथ्वी पर भगवान का प्रतिनिधि मानता है, हालांकि वे खुद भगवान में विश्वास नहीं करते हैं। राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने नागरिकों को मिथकीय बयानों से डराता है कि रूस कथित तौर पर किसी पर हमला करने की योजना बना रहा है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा,"अमेरिका के लिए कोई नियम नहीं हैं, वे रूस सहित अवांछित राज्यों के विरुद्ध हाइब्रिड युद्ध छेड़ते हैं। अगर संयुक्त राज्य अमेरिका ऐसी प्रणालियों को तैनात करना शुरू कर देता है तो रूस मध्यम दूरी और कम दूरी की मिसाइलों को तैनात करने पर अपने स्वयं लगाए गए प्रतिबंध हटा देगा। निकट भविष्य में ओरेशनिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन सुनिश्चित किया गया।"

राष्ट्रपति पुतिन इस साल में रूस के विशेष सैन्य अभियान पर बात करते हुए कहा कि 2024 में रूस ने अपने विशेष अभियान के अंतर्गत 189 बस्तियों को मुक्त कराया। आगे उन्होंने कहा कि नाटो देश अपने सैन्य खर्च में वृद्धि कर रहे हैं और रूस की सीमाओं के पास सैनिकों के स्ट्राइक समूह जमा हो रहे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "नाटो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है, मिसाइल प्रणालियों की तैनाती का अभ्यास कर रहा है। रूस एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संभावित अमेरिकी मिसाइल तैनाती से जुड़े जोखिमों का व्यापक रूप से जवाब देगा। अमेरिका ने यूक्रेन में हथियार और पैसा की आपूर्ति करना जारी रखा है और उसके इशारे पर दुनिया में नए सैन्य-राजनीतिक गठबंधन बन रहे हैं।"

इसके साथ साथ रूसी राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि उन्होंने अपनी सेना के साथ मिलकर रोबोटिक्स और ड्रोन का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
Dugin interview
Sputnik स्पेशल
जार्ज सोरोस असुर है, पुतिन अर्जुन और मोदी विकसित भारत की सफलता: दुगिन
विचार-विमर्श करें