भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारतीय और रूसी नौसेना के बीच इन्द्र 2025 अभ्यास का समुद्री चरण शुरू

इंद्र 2025 अभ्यास दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को दर्शाता है। इसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों पर काबू पाना और आपसी तालमेल को मजबूत कर समन्वित संचालन को बढ़ावा देना है।
Sputnik
भारत और रूस की नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र तमिलनाडु के चेन्नई में 28 मार्च से चल रहा है, अब इसका समुद्री चरण शुरू हुआ, दोनों नौसेनाएं जटिल सामरिक युद्धाभ्यास और हवाई व सतही लक्ष्यों पर संयुक्त अभ्यास में शामिल होंगी।

भारतीय नौसेना ने बताया, "यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पहला चरण चेन्नई में सम्पन्न हुआ और इसके बाद दूसरा चरण बंगाल की खाड़ी में चल रहा है।"

इस अभ्यास में रूसी संघ के नौसैनिक जहाज पेचेंगा, रेज्की और एल्डार त्सिदेनजापोव और भारतीय नौसेना के जहाज राणा, कुथार और समुद्री गश्ती विमान P-8l शामिल हुए।
भारत-रूस संबंध
भारत और रूस के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र नेवी' का दूसरा चरण बंगाल की खाड़ी में शुरू
विचार-विमर्श करें