विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

गोला-बारूद के उत्पादन के मामले में NATO से 4 गुना आगे रूस, मार्क रुटे ने कबूला

नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने हाल ही में अमेरिकी न्यूज चैनल CBS को इंटरव्यू देते हुए यह स्वीकार किया कि नाटो के सदस्य देश गोला-बारूद उत्पादन करने में रूस से बहुत पीछे हैं।
Sputnik
उन्होंने कहा, "हमारे पास एक समस्या है। हम पर्याप्त रक्षा उत्पाद नहीं बना पा रहे हैं। हम एक साल में जो गोला-बारूद उत्पादन करते हैं, रूस वही तीन महीने में बना रहा है।"
आगे मार्क रुटे ने नाटो के सदस्य देशों से सैन्य बजट बढ़ाने की आवश्यकता को सही ठहराया, यह कहते हुए कि यह उनके और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चाओं का मुख्य विषय था।
रुटे ने कहा, "हमें सिर्फ खर्च बढ़ाने की जरूरत नहीं है, बल्कि रक्षा औद्योगिक उत्पादन को भी बढ़ाना होगा। इसमें अमेरिकी और यूरोप दोनों में लालफीताशाही को कम करना भी शामिल है।"
विचार-विमर्श करें