इस कार्य समूह की बैठक में मास्को और नई दिल्ली द्विपक्षीय निवेश सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से छह नई रणनीतिक परियोजनाओं को शामिल करने पर सहमत हुए, इसके अलावा कार्य समूह ने पिछले सत्र के परिणामों की भी समीक्षा की।
भारत सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया, "बैठक में दोनों देशों के सह-अध्यक्षों ने रणनीतिक महत्व की कई परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए। इसके अतिरिक्त इस सत्र का उद्देश्य आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोगी परियोजनाओं की पहचान करके और उन्हें आगे बढ़ाकर भारत और रूस के मध्य आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था।"
बयान के अनुसार IRWG-PIP के 8वें सत्र के दौरान, इन्वेस्ट इंडिया, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) और रूसी संघ के आर्थिक विकास मंत्रालय के सहयोग से भारत-रूस निवेश फोरम का दूसरा संस्करण भी आयोजित किया गया।
भारत-रूस निवेश फोरम में उद्यमियों, वित्तीय संस्थानों, कार्गो कंपनियों, व्यापार मंडलों, शोधकर्ताओं और अधिकारियों सहित 80 से अधिक भारतीय और रूसी व्यवसायों की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी देखी गई।