भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

मोदी-पुतिन की जुलाई बैठक के बाद भारत और रूस के बीच समुद्री परिवहन में होगा सुधार

© Sputnik / Gavriil Grigorov/POOL / मीडियाबैंक पर जाएंПрезидент РФ Владимир Путин и премьер-министр Индии Нарендра Моди во время встречи в резиденции Ново-Огарево
Президент РФ Владимир Путин и премьер-министр Индии Нарендра Моди во время встречи в резиденции Ново-Огарево - Sputnik भारत, 1920, 01.09.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी सुदूर पूर्व और आर्कटिक के विकास मंत्री एलेक्सी चेकुनकोव ने Sputnik को बताया कि पीएम मोदी की जुलाई यात्रा के दौरान रूस और भारत के बीच रूसी सुदूर पूर्व और भारत के तटों के बीच समुद्री परिवहन में सुधार किया जाएगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुलाई में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच 2024-2029 के लिए रूसी सुदूर पूर्व में व्यापार, आर्थिक और निवेश क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग कार्यक्रम के साथ-साथ रूस के आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग सिद्धांतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

चेकुनकोव ने कहा, "सबसे पहले, हम परिवहन के विकास, सुदूर पूर्व और भारत के तट के मध्य सीधे समुद्री कनेक्शन की स्थापना के बारे में बात कर रहे हैं। तेल और विशेष प्रयोजन के सामान को छोड़कर सुदूर पूर्व और भारत के बंदरगाहों के बीच व्यापार एक अरब डॉलर से अधिक है, इसलिए इस समझौते का लॉजिस्टिक्स पहलू बहुत महत्त्वपूर्ण है। इससे सुदूर पूर्व और भारत तथा दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के बीच व्यापार करने में बढ़ावा मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि मध्यवर्ती पड़ावों के हिस्से के रूप में रूस-भारत के बीच मार्गों में वियतनाम, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों को शामिल करने पर काम किया जा रहा है।
चेकुनकोव के मुताबिक, वर्तमान में FESCO समूह यानि सुदूर पूर्वी शिपिंग कंपनी इस पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और भारतीय पक्ष की भी इस कार्य में बहुत रुचि है।

चेकुनकोव ने बर्फ-श्रेणी के जहाजों के बारे में बात करते हुए बताया, "हम भारतीय शिपयार्डों में जहाजों के संयुक्त निर्माण के अवसर भी खोजते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि आगामी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में इस मुद्दे पर प्रगति हो सकती है।"

Russian President Vladimir Putin, left, delivers a speech as, from 2nd left, a moderator Sergei Brilev, Japanese Prime Minister Sinzo Abe, Russian President Vladimir Putin, India's Prime Minister Narendra Modi, Mongolia's President Khaltmaagiin Battulga and Prime Minister of Malaysia Mahathir Mohamad attend a plenary session of the Eastern Economic Forum in Vladivostok, Russia, Thursday, Sept. 5, 2019. Vladivostok hosts the Eastern Economic Forum on September 4-6. - Sputnik भारत, 1920, 26.08.2024
भारत-रूस संबंध
भारत रूस के व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच में भेजेगा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала