रूस की खबरें

मास्को की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है: मास्को मेयर

मास्को के मेयर सेर्गे सब्यानिन ने Sputnik को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मास्को की अर्थव्यवस्था पिछले 5 वर्षों में औसतन 4.7% की दर से बढ़ रही है।
Sputnik
प्रतिबंधों के दबाव में मास्को की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मेयर सेर्गे सब्यानिन कहते हैं कि यह उन विश्लेषकों और अर्थशास्त्रियों के लिए एक बड़ा रहस्य है जो इस अवधि का विश्लेषण करेंगे।

सब्यानिन ने कहा, "उदाहरण के लिए, जैसा कि आपको याद है, पिछले पाँच वर्षों में हम कोविड के दौर से गुज़रे हैं जब अर्थव्यवस्था गिरावट के दायरे में चली गई थी, यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत में भी स्थिति काफ़ी चिंताजनक थी और लगभग ज़्यादातर OECD देशों यानी आर्थिक सहयोग और विकास संगठन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की संख्या में वृद्धि हुई थी। कम से कम ऐसी स्थिति में, हमारी विकास दर को धीमा होना ही था, अन्यथा हम बिगड़ते रुझानों के साथ एक गंभीर 'मंदी' की चपेट में आ जाते।"

उन्होंने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि अगर हम 2020 तक की पंचवर्षीय योजना को देखें, तो मास्को की अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष 1-2% की दर से बढ़ी थी। और दुनिया की सारी मुसीबतें आने के बाद भी मास्को की अर्थव्यवस्था पाँच वर्षों में औसतन 4.7% की दर से बढ़ी।

मेयर ने ज़ोर देकर कहा कि इसका उत्तर "रहस्यमय रूसी आत्मा" में निहित हो सकता है। सब्यानिन ने ज़ोर देकर कहा, "जितना ज़्यादा वे हम पर दबाव डालते हैं, हम उतने ही मजबूत होते जाते हैं।"

मास्को के मेयर आगे कहते हैं कि हाल के वर्षों में मास्को में आईटी तकनीकें चार गुना से भी ज़्यादा विकसित हुई हैं। जहाँ तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उसके कार्यान्वयन का सवाल है, इसके बिना किसी बड़े शहर और पूरे उद्योग के विकास की कल्पना करना पहले से ही मुश्किल है। इसके अलावा शहर ने अपना खुद का कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्लेटफ़ॉर्म बनाया है, जिस पर आज लगभग 200 डेवलपर नागरिकों के जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, "सबसे प्रसिद्ध और उन्नत तकनीकों में से एक है कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे की इलेक्ट्रॉनिक छवियों पर आधारित सूचना से बीमारी की पहचान करना है, जो कई बीमारियों के निदान के लिए उपयोगी है। आज, लगभग 18 मिलियन ऐसे अध्ययन किए जा चुके हैं। हम इस क्षेत्र में दुनिया में नंबर एक हैं।"

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आगे टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि AI की मदद से "हम कई वर्षों से जिस स्मार्ट परिवहन प्रणाली का विकास कर रहे हैं, वह नए अवसर प्रदान करती है।"

सब्यानिन कहते हैं, "सुरक्षा प्रणाली, चेहरे की पहचान, जिसने कई क्षेत्रों में अपराध को काफी हद तक कम कर दिया है, विशेष रूप से चोरी, डकैती, कार चोरी जैसे अपराध हमारे शहर में लगभग न के बराबर हैं, सार्वजनिक स्थान अब सुरक्षित हो चुके हैं।"

विश्व
क्यों ब्रिक्स में शामिल होने का यह सही समय है?
विचार-विमर्श करें