वरिष्ठ राजनेता ने अपने तीखे कटाक्षों में कहा कि "और बहुतों के द्वारा यह कोशिश की जा रही है। कुछ ऐसा किया जाए ताकि भारत में भारतवासियों के हाथों से जितनी चीजें तैयार होती हैं वह महंगी हो जाएं।"
राजनाथ सिंह ने कहा, "वह दुनिया के देशों में जहां हैं, तो उन देशों में बने वाली चीजों से वह महंगी हो जाएं। ताकि भारत की धरती पर भारतवासियों के हाथों से बनी हुई चीजें जब महंगी हो जाएंगी तो दुनिया के दोस्त लोग उसे नहीं खरीदेंगे।"
साथ ही उन्होंने कहा कि "यह कोशिश की जा रही है। लेकिन बहनो भाइयों भारत इतनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत को अब दुनिया की कोई ताकत विश्व क एक बड़ी शक्ति बनने से रोक नहीं सकती है।"