भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत

© AP Photo / Manish SwarupRussian President Vladimir Putin, left, and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India on Dec. 6, 2021.
Russian President Vladimir Putin, left, and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India on Dec. 6, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 08.08.2025
सब्सक्राइब करें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी संघर्ष पर नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं के बीच बातचीत बहुत अतिमहत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह बात उस समय हुई है जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि वह इस वर्ष के अंत में भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया।
राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को ट्रंप के साथ आगामी बैठक और ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ उनकी बैठक के मुख्य परिणाम के बारे में अपडेट किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала