भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई संदेश

रूसी राष्ट्रपति ने भारत की वैश्विक मंच पर बढ़ती साख, आर्थिक प्रगति और वैज्ञानिक उपलब्धियों की प्रशंसा की। यह संदेश क्रेमलिन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
Sputnik
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

पुतिन ने अपने संदेश में लिखा, "माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, आपको राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत ने आर्थिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आपका देश विश्व मंच पर सम्मानित स्थान रखता है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के अहम मुद्दों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाता है।"

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस भारत के साथ विशेष और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देश मिलकर रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करेंगे।उनके अनुसार, यह दोनों देशों के नागरिकों के हित में है और क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करता है।

अपने संदेश के अंत में पुतिन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता और सभी भारतीय नागरिकों के लिए सुख और समृद्धि की कामना करता हूं।"

राजनीति
आत्मनिर्भरता का अर्थ डॉलर और पाउंड पर निर्भर न होना है: प्रधानमंत्री मोदी
विचार-विमर्श करें