रूस की खबरें

रूस की राजधानी मास्को में विश्व परमाणु सप्ताह फ़ोरम शुरू

रूस के परमाणु उद्योग की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर विश्व परमाणु सप्ताह का कार्यक्रम, VDNKh प्रदर्शनी स्थल और मनोरंजन पार्क में रोसाटॉम के मंडपों में 25 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
Sputnik
यह मंच इस विषय पर सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच होगा, जिसमें परमाणु कार्यक्रम विकसित करने वाले देशों के प्रतिनिधि एक साथ आएंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मंच को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के भाग लेने की उम्मीद है, जिनमें बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, म्यांमार के नेता मिन आंग ह्लाइंग, अर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान, इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद, साथ ही ईरान, उज़्बेकिस्तान, मिस्र और नाइजर देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

इसके साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) प्रमुख राफ़ेल ग्रॉसी भी इस फ़ोरम में भाग ले रहे हैं।
रूस की खबरें
रूस की जीडीपी उन देशों की तुलना में तेज़ी से बढ़ रही है जिन्होंने रूस से संबंध तोड़े हैं: मिशुस्तिन
विचार-विमर्श करें