विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान सख्त, कहा- उचित समय पर देंगे करारा जवाब

पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इस "आक्रामक कार्रवाई" का जवाब सही समय पर संतुलित और उपयुक्त तरीके से दिया जाएगा।
Sputnik
इससे पहले अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि शनिवार रात पाकिस्तान वायुसेना के हमलों में पक्तिका और नंगरहार प्रांतों में 23 नागरिक मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में कई नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में मदरसों और रिहायशी इमारतों पर भी बमबारी की गई। नतीजतन महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों बेगुनाह नागरिक मारे गए और घायल हुए।"

रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए इसे आपराधिक कृत्य करार दिया। बयान में कहा गया कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, अच्छे पड़ोसी संबंधों और इस्लामी मूल्यों का गंभीर उल्लंघन है।
मंत्रालय ने कहा, "देश की सीमाओं की रक्षा करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। [पाकिस्तान के] इस कृत्य का आवश्यक और सोच-समझकर जवाब उचित समय पर दिया जाएगा।"
डिफेंस मिनिस्ट्री ने नागरिक और धार्मिक स्थलों पर हमलों को पाकिस्तान की "खुफिया और सुरक्षा विफलता" का प्रमाण बताया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान की आंतरिक कमियों को छिपा नहीं सकती।
वहीं, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)* और उससे जुड़े विलायत खुरासान** के सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया।
*रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
**रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
राजनीति
सिंधु जल के बाद भारत अब पाकिस्तान को नहीं देगा रावी का पानी
विचार-विमर्श करें