https://hindi.sputniknews.in/20260222/paakistaan-ke-eyristriaaik-pri-afgaanistaan-skht-khaa--uchit-smy-pri-denge-kriaariaa-jvaab-10510693.html
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान सख्त, कहा- उचित समय पर देंगे करारा जवाब
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान सख्त, कहा- उचित समय पर देंगे करारा जवाब
Sputnik भारत
पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इस "आक्रामक कार्रवाई" का जवाब सही समय पर संतुलित और उपयुक्त तरीके से दिया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक इन हमलों में दर्जनों अफगान नागरिकों की जान गई है।
2026-02-22T13:07+0530
2026-02-22T13:07+0530
2026-02-22T20:02+0530
विश्व
अफगानिस्तान
पाकिस्तान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/16/10510893_0:155:2976:1829_1920x0_80_0_0_3f6086367865d0fec1b52e53eb472068.jpg
इससे पहले अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि शनिवार रात पाकिस्तान वायुसेना के हमलों में पक्तिका और नंगरहार प्रांतों में 23 नागरिक मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए इसे आपराधिक कृत्य करार दिया। बयान में कहा गया कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, अच्छे पड़ोसी संबंधों और इस्लामी मूल्यों का गंभीर उल्लंघन है।डिफेंस मिनिस्ट्री ने नागरिक और धार्मिक स्थलों पर हमलों को पाकिस्तान की "खुफिया और सुरक्षा विफलता" का प्रमाण बताया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान की आंतरिक कमियों को छिपा नहीं सकती।वहीं, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)* और उससे जुड़े विलायत खुरासान** के सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया। *रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन**रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
https://hindi.sputniknews.in/20260218/after-indus-water-move-india-to-stop-ravi-waters-to-pakistan-10494195.html
अफगानिस्तान
पाकिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/16/10510893_166:0:2811:1984_1920x0_80_0_0_11c82eb95c193fd71771f1c65210b54a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक, पाकिस्तान का हमला, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव, अफगान रक्षा मंत्रालय
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक, पाकिस्तान का हमला, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव, अफगान रक्षा मंत्रालय
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान सख्त, कहा- उचित समय पर देंगे करारा जवाब
13:07 22.02.2026 (अपडेटेड: 20:02 22.02.2026) पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इस "आक्रामक कार्रवाई" का जवाब सही समय पर संतुलित और उपयुक्त तरीके से दिया जाएगा।
इससे पहले अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि शनिवार रात पाकिस्तान वायुसेना के हमलों में पक्तिका और नंगरहार प्रांतों में 23 नागरिक मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में कई नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में मदरसों और रिहायशी इमारतों पर भी बमबारी की गई। नतीजतन महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों बेगुनाह नागरिक मारे गए और घायल हुए।"
रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए इसे आपराधिक कृत्य करार दिया। बयान में कहा गया कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, अच्छे पड़ोसी संबंधों और इस्लामी मूल्यों का गंभीर उल्लंघन है।
मंत्रालय ने कहा, "देश की सीमाओं की रक्षा करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। [पाकिस्तान के] इस कृत्य का आवश्यक और सोच-समझकर जवाब उचित समय पर दिया जाएगा।"
डिफेंस मिनिस्ट्री ने नागरिक और धार्मिक स्थलों पर हमलों को पाकिस्तान की "खुफिया और सुरक्षा विफलता" का प्रमाण बताया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान की आंतरिक कमियों को छिपा नहीं सकती।
वहीं, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)* और उससे जुड़े विलायत खुरासान** के सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया।
*रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
**रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन