पुतिन ने कहा, "आखिर यूक्रेन संकट कब शुरू हुआ? इसकी शुरुआत यूक्रेन में तख्तापलट के लिए पश्चिमी देशों के समर्थन से हुई। इसके बाद क्रीमिया में घटनाएं हुईं और फिर दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन - डोनबास और नोवोरोसिया - में हालात बिगड़े। यहीं से पूरा संकट पैदा हुआ।"
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में चल रहा संघर्ष पश्चिमी देशों की एक व्यवस्थित गलती का नतीजा है।
उन्होंने कहा, "यह हमारे कदमों का परिणाम नहीं है। यह पश्चिमी और यूरोपीय देशों की कार्रवाइयों का नतीजा है। अब वे वही भुगत रहे हैं जो उन्होंने खुद बोया है।"