भारतीय रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि 'लामितीय', जिसका क्रियोल में अर्थ 'दोस्ती' होता है, 2001 से सेशेल्स में प्रत्येक दो वर्ष में होने वाला एक कार्यक्रम है। इस साल का एडिशन एक अहम पड़ाव है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि असम रेजिमेंट, INS त्रिकंद और एक C-130 एयरक्राफ्ट इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
मंत्रालय के अनुसार, "इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य,शांति स्थापना के दौरान अर्ध-शहरी परिदृश्य में उप-पारंपरिक संचालन में अंतरसंचालनीयता में सुधार करना है।"
बयान में आगे कहा गया कि यह अभ्यास आपसी समझ और दोनों देशों के सैनिकों के बीच तालमेल को बढ़ाने में बहुत मदद करेगी।