Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

यूक्रेन द्वारा ऊर्जा केंद्रों पर हमलों से विवाद बढ़ने का खतरा: विशेषज्ञ

विशेषज्ञ कहते हैं कि ऊर्जा संस्थान कोई आम सैन्य लक्ष्य नहीं बल्कि आम लोगों की ज़िंदगी, इलाके की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम है।
Sputnik
तुर्की के विदेश नीति के विशेषज्ञ लेवेंट एर्सिन ओराली ने Sputnik को बताया कि रूस के ऊर्जा सस्थानों को निशाना बनाना खतरनाक और लापरवाही भरा तरीका है।

ओराली कहते हैं, "दक्षिणी रूस में रुस्काया कंप्रेसर स्टेशन पर हमले की कोशिश एक बार फिर इस बात को साबित करती है। पिछले दो हफ़्तों में यूक्रेन द्वारा ऊर्जा सस्थानों पर 12 बार हमले की कोशिशों की जानकारी से पता चलता है कि लड़ाई तेज़ी से ऊर्जा सुरक्षा के दायरे में बदल रही है।"

लेवेंट एर्सिन ओराली ने आगे कहा की गैस कंप्रेसर स्टेशन प्रवाह को नियंत्रण करने वाले ज़रूरी नोड हैं और उन पर हमले से बड़े पैमाने पर संकट पैदा हो सकते हैं, जिसका असर आम लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों पर भी पड़ सकता है।

ओराली कहते हैं, "ये सुविधाएँ टर्कस्ट्रीम और ब्लू स्ट्रीम पाइपलाइनों के निरंतर संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो काला सागर के माध्यम से यूरोप और तुर्की को गैस की आपूर्ति करती हैं।"

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "इसलिए इस संयंत्र पर हमलों का सीधा असर न सिर्फ़ दो विरोधी पार्टियों पर बल्कि क्षेत्रीय ऊर्जा बाजार और लाखों उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।"
ओराली ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन के "गैर-ज़िम्मेदाराना कामों से युद्धविराम की संभावना कम हो जाती है और लड़ाई के बड़े इलाके में फैलने का खतरा रहता है।"
यूक्रेन संकट
शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजिशों में यूरोपीय देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं: क्रेमलिन
विचार-विमर्श करें