शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस उड़ान को सकारात्मक पहल बताते हुए एक्स पर देश के बढ़ते हवाई संपर्क के साथ भारत और शंघाई के बीच फिर से मज़बूत होते आर्थिक जुड़ाव की तारीफ की।
एक्स पर लिखा, "दूतावस ने बढ़ते हवाई संपर्क, भारत और इस इलाके के बीच फिर से मज़बूत होते आर्थक जुड़ाव से दिख रहे बढ़ते विश्वास और उत्साह की तारीफ़ की, क्योंकि इंडिगो और एयर इंडिया जैसी भारतीय हवाई कंपनियों ने शंघाई को नई दिल्ली और कोलकाता से जोड़ना शुरू कर दिया है।"
आगे एक्स पर बताया गया कि भारत से दिल्ली, कोलकाता के बाद मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू की जा सकती है।