भारत ने पांच साल के अंतराल के बाद चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं
सब्सक्राइब करें
एशिया की दूसरी सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक, इंडिगो, 10 नवंबर से दिल्ली से ग्वांगझोउ के लिए भी उड़ानें शुरू कर सकती है।
भारत ने लगभग पांच साल के लंबे अंतराल के बाद अपने पड़ोशी देश चीन के लिए सीधी उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू कर दी हैं।
भारतीय एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात 10 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने चीन के ग्वांगझोउ शहर के लिए उड़ान भरी, पांच साल बाद की इस उड़ान में 176 यात्री सवार थे।
वहीं चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली मार्ग पर उड़ानें फिर से शुरू करेगी। कंपनी A330-200 विमान का उपयोग करके सप्ताह में बुधवार, शनिवार और रविवार को तीन उड़ानें संचालित करेगी।

भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें अब एक वास्तविकता बन गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी, "कोलकाता → ग्वांगझोउ आज से शुरू। शंघाई ↔ नई दिल्ली 9 नवंबर से शुरू, सप्ताह में 3 बार उड़ान।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात की थी, जिससे दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान का रास्ता साफ हुआ। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं।
इस वर्ष अक्टूबर के आरंभ में, भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के बीच चल रहे तकनीकी परामर्श के बाद महीने के अंत तक सीधी हवाई सेवाओं को पुनः आरंभ करने की घोषणा की।