इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स फोरम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, "रूस दुनिया को ऐसे समाधान दे सकता है, जो वैश्विक लॉजिस्टिक्स और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की नई संरचना बनाने में मदद करेंगे।"
राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है, वर्तमान में गंभीर भू-राजनीतिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा, "हमारे साझेदारों के लिए कम परिवहन समय की वजह से रूसी लॉजिस्टिक मार्ग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकते हैं। साथ ही, उनसे वैश्विक परिवहन नेटवर्क में विविधता लाने में भी मदद मिलेगी।”
पुतिन यह भी कहा कि अब कई देश और कंपनियां परिवहन मार्गों की सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स चेन की स्थिरता पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। ऐसे में रूस इस क्षेत्र में अपने तकनीकी अनुभव साझा करने को तैयार है।
रूसी राष्ट्रपति ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में तेजी से हो रही तकनीकी क्रांति को एक दीर्घकालिक चुनौती करार दिया।