व्यापार और अर्थव्यवस्था

नई वैश्विक लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है रूस: पुतिन

© Sputnik / Kristina Kormilitsyna / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस वैश्विक लॉजिस्टिक्स और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की नई व्यवस्था तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स फोरम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, "रूस दुनिया को ऐसे समाधान दे सकता है, जो वैश्विक लॉजिस्टिक्स और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की नई संरचना बनाने में मदद करेंगे।"

राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है, वर्तमान में गंभीर भू-राजनीतिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे साझेदारों के लिए कम परिवहन समय की वजह से रूसी लॉजिस्टिक मार्ग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकते हैं। साथ ही, उनसे वैश्विक परिवहन नेटवर्क में विविधता लाने में भी मदद मिलेगी।”

पुतिन यह भी कहा कि अब कई देश और कंपनियां परिवहन मार्गों की सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स चेन की स्थिरता पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। ऐसे में रूस इस क्षेत्र में अपने तकनीकी अनुभव साझा करने को तैयार है।
रूसी राष्ट्रपति ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में तेजी से हो रही तकनीकी क्रांति को एक दीर्घकालिक चुनौती करार दिया।
Kirill Dmitriev, Russian special presidential envoy for economic cooperation with foreign countries and head of the Russian Direct Investment Fund (RDIF) - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
2026 में EU की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल, पुतिन के विशेष दूत दिमित्रीव का दावा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала