बुधवार को फेडरेशन काउंसिल में लगी प्रदर्शनी में इस रॉकेट का मॉडल दिखाया गया। आठ पहियों वाले भारी चेसिस पर लगे इस रॉकेट को पूरी तरह सफेद रंग में तैयार किया गया है, जिस पर बड़े अक्षरों में "New Start" लिखा है।
प्रदर्शनी में रूस के आने वाले अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़े कई मॉडल भी दिखाए गए। इनमें 2028 से बनने वाला नया ऑर्बिटल स्टेशन, सोयुज़-2 और सोयुज़-5 रॉकेट, अमूर-LNG लॉन्चर, चंद्र मिशन के प्रोटोटाइप और ग्लोनास सैटेलाइट शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, स्टार्ट-1M रॉकेट का पहला प्रक्षेपण 2026 में वोस्तोचनी कॉसमोड्रोम से किया जाना तय है।