एफएसबी ने अपने बयान में कहा कि "रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने मॉस्को में कानून-प्रवर्तन तंत्र के एक उच्च पदस्थ अधिकारी के खिलाफ एसबीयू द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकवादी साजिश को विफल कर दिया है।"
एजेंसी ने आगे कहा कि "आईईडी रखने में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है और उन्हें आपराधिक जिम्मेदारी के दायरे में लाने के लिए कदम उठाए गए हैं। विदेशी देश की मदद करने के लिए सहमत हुए सभी लोगों की पहचान की जाएगी, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होगी और उन्हें उनके अपराध की सज़ा मिलेगी।"
FSB का कहना है कि हमले की तैयारी उसी तरह की रणनीति पर की गई थी, जैसी पहले लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव पर हुए हमले में अपनाई गई थी।
जानकारी के मुताबिक, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को एक बिजनेस सेंटर के पास खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिक्की में छिपाया गया था। करीब डेढ़ किलोग्राम विस्फोटक को घरेलू चार्जिंग स्टेशन जैसा रूप दिया गया था। जांच एजेंसियों का कहना है कि विस्फोट को रिमोट के जरिए अंजाम देने की योजना थी।
FSB ने बताया कि हमले को नाकाम कर विस्फोटक बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल लोगों की तलाश जारी है।