बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, यह बैठक बांग्लादेश सचिवालय में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई।
ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने 6 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की।
उच्चायोग ने कहा, "दोनों देशों के राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में जन-केंद्रित सहयोग और आपसी भागीदारी पर चर्चा की। उच्चायुक्त ने एक सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए, आपसी हितों और लाभ के आधार पर बांग्लादेश की सरकार और जनता के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।"